सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर इंडिगो पर लगाया गया ₹5 लाख का जुर्माना
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने को लेकर इंडिगो पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया है। एक नियामक फाइलिंग के अनुसार, एयरलाइन आदेश की समीक्षा करने और उचित प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर करने की योजना बना रही है। बकौल कंपनी, इससे उसकी वित्तीय स्थिति, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
read more at NDTV Profit


