Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'टेक सपोर्ट' लिखी टी-शर्ट पहनकर ट्रंप की पहली कैबिनेट बैठक में पहुंचे मस्क

short by श्वेता यादव / on Thursday, 27 February, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बुधवार को पहली कैबिनेट बैठक में सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के प्रमुख एलन मस्क 'टेक (टेक्निकल) सपोर्ट' लिखी टी-शर्ट और 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' लिखी कैप पहनकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "मैं 'सरकारी कंप्यूटर सिस्टम को ठीक' करने के लिए काम कर रहा हूं। राष्ट्रपति ट्रंप ने अब तक का सबसे अच्छा मंत्रिमंडल बनाया है।"