₹3,500 महंगा होकर ₹2.5 लाख के पार पहुंची चांदी, सोना भी हुआ महंगा
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को चांदी की कीमतों में ₹3,500 की बढ़ोतरी हुई और यह ₹2,50,500/किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गईं। सर्राफा बाज़ार में 99.9% शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत ₹200 बढ़कर ₹1,56,100 प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
read more at इंडिया टीवी


