Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रामेश्वरम कैफे के मालिक ने एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री के लिए मांगी माफी, हुई आलोचना

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 31 May, 2024
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बेंगलुरु (कर्नाटक) के रामेश्वरम कैफे की हैदराबाद स्थित एक शाखा पर छापेमारी के दौरान एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिलने के बाद कैफे के सह-संस्थापक राघवेंद्र राव ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। हालांकि, वीडियो में राघवेंद्र ने जिस तरह से माफी मांगी है उनके लहज़े को लेकर लोगों ने उनकी आलोचना की है।
read more at Times Now