Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टाटा समूह ने 'टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स' के आईपीओ के लिए शुरू की बातचीत: रिपोर्ट

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 9 January, 2024
'मनीकंट्रोल' के अनुसार, टाटा समूह ने अपने ऑटो कम्पोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग कारोबार 'टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स' के आईपीओ के लिए बातचीत शुरू कर दी है। बकौल रिपोर्ट, बातचीत शुरुआती चरण में है और औपचारिक प्रक्रिया 2024 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है, नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज़ का आईपीओ 140% प्रीमियम पर शेयर बाज़ार में लिस्ट हुआ था।