Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम के सीएम को खालिस्तान समर्थक संगठन एसएफजे के नेता ने दी धमकी, अलर्ट पर पुलिस

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 2 April, 2023
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को खालिस्तान समर्थक संगठन एसएफजे के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून ने कथित तौर पर धमकी दी है। असम के सभी ज़िलों के पुलिस अधीक्षकों और गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर को अलर्ट पर रखा गया है। पन्नून ने कथित तौर पर कहा, "लड़ाई खालिस्तान समर्थक सिखों और भारत सरकार के बीच है। (सरमा) इसमें न पड़ें।"