दिल्ली के वायरल सब्ज़ी वाले के साथ राहुल गांधी ने किया लंच, कांग्रेस नेता से मिलने की जताई थी इच्छा
दिल्ली की आज़ादपुर मंडी के वायरल सब्ज़ी वाले रामेश्वर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाकात की और उनके साथ लंच किया। रामेश्वर ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई थी। राहुल ने रामेश्वर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं...वह सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


