भुवनेश्वर ने मलिंगा को पछाड़ा, आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे तेज़ गेंदबाज़ बने
सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के पेसर भुवनेश्वर कुमार ने शुक्रवार को सीएसके के ओपनर रचिन रवींद्र को आउट कर अपने आईपीएल करियर का 171वां विकेट लिया। वह एमआई के पूर्व गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा (170 विकेट) को पछाड़कर आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं। पेसर ड्वेन ब्रावो 183 विकेटों के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं।
read more at जनसत्ता


