Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैं बहुत शराब पीता था, मेरी पूर्व पत्नी ने मुझे घर से निकल जाने को कहा था: अनुराग कश्यप

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 31 January 2023
अनुराग कश्यप ने 'मैशेबल इंडिया' के एक एपिसोड में अपने करियर की शुरुआत के दौरान आईं कठिनाइयों पर बातचीत की है। उन्होंने बताया, "मैंने डेढ़ साल तक बहुत शराब पी, आरती बजाज (पूर्व पत्नी) ने मुझे घर से निकल जाने को कह दिया था। उस समय मेरी बेटी 4 साल की थी...वह एक कठिन दौर था और मैं डिप्रेस्ड था।"