हमें भी क्रिसमस की बधाई देने पर नफरत मिलती है: शान के ट्रोल होने पर पाक ऐक्ट्रेस अनूशे
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस व टीवी प्रेज़ेंटर अनूशे अशरफ ने भारतीय सिंगर शान द्वारा 'स्कल कैप' में तस्वीर पोस्ट कर ईद की बधाई देने को लेकर उनके ट्रोल होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "प्रिय शान...हमें भी क्रिसमस की बधाई देने पर नफरत मिलती है। कट्टरपंथी...धर्म को लोगों को बांटने का ज़रिया समझते हैं...हम अंधभक्त बनकर उनकी बात मानते हैं।"
read more at Hindustan Times


