चलती कार पर अचानक गिरा पोल, यूपी में सपा नेता की मौके पर हो गई मौत
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में सपा नेता लालबहादुर यादव की चलती कार पर एक हाईमास्ट लाइट का पोल गिर गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई किलो वज़नी पोल को चलते ट्रैफिक के बीच लगाया जा रहा था और इसी दौरान यह गिर गया।
read more at हिन्दुस्तान


