Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

सिर्फ 1 टेस्ट अधिक खेलने से प्रज्ञान ओझा को भारत का चीफ सिलेक्टर बनने में कैसे मिली मदद?
short by Anuj / on Monday, 19 October, 2026
भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का नया मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। BCCI ने स्पष्ट किया कि ओझा वरिष्ठता के आधार पर समिति की अध्यक्षता करेंगे जो खेले गए टेस्ट मैचों की संख्या से तय होती है। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले जो उनके साथी चयनकर्ता शिव सुंदर दास से सिर्फ एक अधिक है।
आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ी न्यायिक हिरासत, जेल में ही रहेंगे
short by शुभम गुप्ता / on Monday, 19 October, 2026
दिल्ली पुलिस ने शांति भंग करने से जुड़े बॉन्ड के उल्लंघन का हवाला देते हुए CJP पदाधिकारियों आशुतोष रांका और सौरव दास की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने उनकी न्यायिक हिरासत 2-दिन बढ़ा दी। दोनों को अदालत द्वारा 5-दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद तिहाड़ जेल में रखा गया था।
भारतीय क्रिकेट टीम की नई चयन समिति की हुई घोषणा
short by Anuj / on Monday, 19 October, 2026
बीसीसीआई ने सोमवार को भारतीय पुरुष टीम के लिए संशोधित चयन समिति की घोषणा की। अजित अगरकर के हटने के बाद पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। वहीं, पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार भी समिति के सदस्य में शामिल हो गए। इनके अलावा, समिति में शिव सुंदर दास, आरपी सिंह और अजय रात्रा भी शामिल हैं।
महानवमी पर शेयर बाज़ार में कहर, झट से स्वाहा हुए निवेशकों के ₹6 लाख करोड़
short by Rishi Raj / on Monday, 19 October, 2026
महानवमी पर सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार ने निवेशकों को मायूस किया और भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852 पर जबकि निफ्टी 257 अंक टूटकर 22,888 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। आज की भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति करीब ₹6 लाख करोड़ घट गई।
read more at BSE
चिन्मय सुतार ने बनाए ऐतिहासिक 400 रन, भारतीय क्रिकेट में हासिल की दुर्लभ उपलब्धि
short by चंद्रमणि झा / on Monday, 19 October, 2026
नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट मैच के दौरान मिज़ोरम के बल्लेबाज़ चिन्मय सुतार फर्स्ट-क्लास इनिंग में 400 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 517 गेंदों में 400 रनों का आंकड़ा छुआ। भाऊसाहेब निंबालकर ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्होंने 1948 में काठियावाड़ के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए नाबाद 443 रन बनाए थे।
read more at Cricinfo
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर्स पकड़े गए
short by चंद्रमणि झा / on Monday, 19 October, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के जुहू में फुटबॉल ग्राउंड से घर लौटते समय अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर्स को राजस्थान के कोटा से पकड़ लिया गया है। तीनों शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बताए जा रहे हैं और हमले के बाद वे मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास दिखे थे।
राम मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नए नियमों का किया एलान
short by शुभम गुप्ता / on Monday, 19 October, 2026
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में भक्तों की सुविधा हेतु सुगम दर्शन पास व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा की है। ऑनलाइन पासों की संख्या 975 से बढ़ाकर 2,000 कर दी गई। अब श्रद्धालु 15 के बजाय 90 दिन पहले से दर्शन की योजना बना सकेंगे। पास सात अग्रिम चरणों और एक तत्काल चरण में उपलब्ध होंगे।
कौन है अनिल पंडित जिसने टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की ली ज़िम्मेदारी?
short by शुभम गुप्ता / on Monday, 19 October, 2026
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित और हरमन संधू ने कथित तौर पर फेसबुक पोस्ट में टाइगर श्रॉफ पर हमले की ज़िम्मेदारी ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फरार गैंगस्टर अनिल पंडित मूलत: हरियाणा का है और फिलहाल अमेरिका में है। अनिल जून-2026 में चर्चा में आया था जब दिल्ली में गुरु रंधावा की जिम के बाहर गोलीबारी हुई थी।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाते हमलावरों का पहला वीडियो आया सामने
short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 18 October, 2026
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कार आराम से आगे बढ़ रही है और तभी अचानक 2 लोग उनकी कार पर फायरिंग करने लगते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि 2 लोग कई राउंड गोलियां बरसा रहे हैं जबकि एक हमलावर बाइक पर बैठा हुआ है।
read more at X
गोलीबारी के बाद टाइगर श्रॉफ का पहला विज़ुअल आया सामने, गाड़ी के पास दिखा खून
short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 18 October, 2026
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में हमले के बाद के नए विज़ुअल्स सामने आए हैं जिसमें वह खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में गाड़ी के आसपास खून नज़र आ रहा है। इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य शख्स घायल हुआ है।
read more at Times Now
Load More