गंभीर व श्रीसंत के बीच हुई ज़ुबानी जंग में अंपायर को देना पड़ा दखल, वीडियो हुआ वायरल
सूरत में बुधवार को लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के मैच में गुजरात जायंट्स के पेसर एस श्रीसंत और इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर के बीच हुई ज़ुबानी जंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अंपायर दखल देकर दोनों को शांत कराते दिख रहे हैं। इससे पहले, श्रीसंत द्वारा स्लेज किए जाने पर गंभीर उन्हें घूरते दिखे।
read more at जनसत्ता


