Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शुक्र है कि बस खाई में गिर गई नहीं तो हमलावर सभी को मार देते: जम्मू आतंकी हमले में बचा एक शख्स

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 11 June, 2024
जम्मू-कश्मीर के रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में बचे एक शख्स ने 'टीओआई' को बताया है, "भगवान का शुक्र है कि बस खाई में गिर गई नहीं तो हमलावर सभी को मार देते।" उन्होंने बताया, "हमलावरों ने गोलियां चलाना तब बंद किया जब यात्रियों की चीखें सुनाई देनी बंद हो गईं, उन्हें लगा होगा कि सब मर गए।"