दुनिया के सबसे उम्रदराज़ नर पांडा 'एन एन' का 35 साल की उम्र में हुआ निधन
हॉन्ग-कॉन्ग के एक थीम पार्क ने बताया है कि दुनिया के सबसे उम्रदराज़ नर पांडा 'एन एन' की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पीड़ा से बचाने के लिए ज़हर दिया गया जिससे 35-साल की उम्र में उसकी मौत हो गई। इससे पहले 2016 में दुनिया की सबसे उम्रदराज़ मादा पांडा 'जिया जिया' की 38-साल की उम्र में मौत हुई थी।
read more at Reuters


