वनडे टीम से बाहर किए जाने के बाद शिखर धवन ने मोटिवेशनल कोट के साथ शेयर किया वीडियो
बल्लेबाज़ शिखर धवन ने श्रीलंका सीरीज़ के लिए भारतीय वनडे टीम से बाहर किए जाने के बाद इंस्टाग्राम पर मोटिवेशनल कोट के साथ एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "जीत-हार का कोई मतलब नहीं होता, असल चीज़ है हिम्मत...मेहनत करते रहो, बाकी सब भगवान की मर्ज़ी है।" वीडियो में शिखर धवन वर्कआउट करते और बैटिंग प्रैक्टिस करते भी दिखे।
read more at Hindustan Times


