Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में कार की छत पर खड़े होकर हुक्का पीते हुए रील बनाने वाला छात्र अरेस्ट, कार की गई सीज़

short by अभिजात कांडपाल / on Friday, 24 February, 2023
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कार की छत पर खड़े होकर हुक्का पीते हुए फिल्मी गाने पर रील बनाने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की कार को भी सीज़ किया गया है। बकौल पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर कार के ऊपर हुक्का पीते हुए स्टंट करना दंडनीय अपराध है।