बीजेपी सांसद ने की वर्शिप ऐक्ट खत्म करने की मांग, कहा- इससे सांप्रदायिक सद्भाव खत्म हो रहा
बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में शून्य काल के दौरान उपासना स्थल अधिनियम (प्लेसेस ऑफ वर्शिप ऐक्ट), 1991 को खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा, "यह कानून हिंदुओं, सिखों, जैनियों और बौद्धों के धार्मिक अधिकारों का हनन करता है। यह पूरी तरह से अतार्किक और असंवैधानिक है। यह देश में सांप्रदायिक सद्भाव को तोड़ रहा है।"
read more at News18 हिंदी


