Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वडोदरा में ऑटो व ट्रेलर के बीच टक्कर में 7 लोगों की हुई मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 4 October, 2022
गुजरात में वडोदरा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर मंगलवार को ऑटो व ट्रेलर के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। ज़िलाधिकारी के अनुसार, दुर्घटना में 7 लोग घायल भी हुए हैं जिनकी हालत स्थिर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजन को ₹2-2 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया।
read more at Twitter