रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 17 मई से दोबारा कीव से कामकाज शुरू करेगा भारतीय दूतावास
भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 17 मई से यूक्रेन में भारतीय दूतावास फिर से राजधानी कीव से अपना कामकाज शुरू करेगा। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय दूतावास 13 मार्च, 2022 से अस्थाई तौर पर पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ से काम कर रहा था। गौरतलब है, रूस ने 24 फरवरी से यूक्रेन में 'सैन्य अभियान' शुरू किया था।
read more at हिन्दुस्तान


