Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कश्मीर में वर्ष 2022 के दौरान 1,685 ड्रग तस्कर किए गए गिरफ्तार: पुलिस

short by शिव / on Tuesday, 10 January, 2023
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि वर्ष 2022 के दौरान कश्मीर घाटी में नार्कोटिक ड्रग्स ऐंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) ऐक्ट के तहत 1,021 केस दर्ज किए गए और 1,685 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 1,021 दर्ज मामलों में से 917 मामलों में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग अदालतों में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।