Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आज, ट्रैफिक एडवाइज़री जारी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 23 January, 2023
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। परेड खत्म होने तक कर्तव्य पथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यात्रियों को सोमवार सुबह 9:30 से दोपहर 1 बजे तक परेड वाले रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।