क्या है नोरोवायरस जो अमेरिका के कुछ हिस्सों में फैल रहा है?
नोरोवायरस अत्यधिक संक्रामक वायरस है जो अमेरिका के कुछ हिस्सों में फैल रहा है। अमेरिका की राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, इसके लक्षणों में दस्त, उल्टी, बेचैनी, पेट दर्द, बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द शामिल हैं। नोरोवायरस से पेट या आंतों में सूजन हो सकता है और सभी उम्र के लोग इससे संक्रमित व बीमार हो सकते हैं।
read more at Hindustan Times


