Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने का हताशाजनक प्रयास: गोवा को लेकर पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम

short by सुप्रभा सक्सेना / on Friday, 11 February 2022
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोवा की आज़ादी पर दिए बयान को लेकर कहा है कि यह 'इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने का...हताशाजनक प्रयास' है। बकौल चिदंबरम, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सही समय पर हस्तक्षेप किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि नेहरू चाहते तो भारत की आज़ादी के कुछ घंटों में गोवा आज़ाद हो जाता।
read more at भाषा