अक्टूबर में घटकर -0.52% रही थोक महंगाई दर, लगातार 7वें महीने शून्य से नीचे रही
केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में भारत की थोक महंगाई दर (डब्ल्यूपीआई) लगातार 7वें महीने शून्य से नीचे रहकर -0.52% रही। केमिकल और केमिकल प्रोडक्ट्स, बिजली, टेक्सटाइल, पेपर के उत्पाद, खाद्य सामग्रियों और सब्ज़ियों की कीमतों में कमी के कारण थोक महंगाई दर घटी है। वहीं, अक्टूबर 2023 में देश की खुदरा महंगाई दर घटकर 4.87% रही।
read more at हिन्दुस्तान


