यूपी में महिला ने 17 वर्षीय नाती के शव के साथ बिताए 10 दिन, शव में पड़ गए थे कीड़े
उत्तर प्रदेश की बाराबंकी पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक 65-वर्षीय महिला अपने 17 वर्षीय नाती के शव के साथ घर में पिछले 10 दिनों से रह रही थी। इसका खुलासा घर से बदबू आने पर महिला के पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर हुआ। बकौल रिपोर्ट्स, सड़ी-गली अवस्था में मिले शव में कीड़े पड़ गए थे।
read more at हिन्दुस्तान


