कोटा में छात्रों के सुसाइड को रोकने के लिए हर बुधवार को कोचिंग सेंटर में होगी आधे दिन पढ़ाई
कोटा (राजस्थान) में छात्र-छात्राओं के आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सोमवार को ज़िला प्रशासन के अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों व हॉस्टल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान कलेक्टर ओपी बुनकर ने निर्देश दिए कि कोचिंग संस्थानों में हर बुधवार को सिर्फ आधे दिन ही पढ़ाई होगी और आधे दिन खेलकूद व अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे।
read more at दिप्रिंट


