'आप' ने स्वाति मालीवाल से मारपीट को लेकर जारी किया बयान, कहा- सख्त कार्रवाई करेंगे केजरीवाल
'आप' प्रवक्ता व सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट की घटना पर कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। सिंह ने कहा, "जब मालीवाल ड्रॉइंग रूम में मुख्यमंत्री का इंतज़ार कर रही थीं तब वहां पहुंचे विभव कुमार (केजरीवाल के सहयोगी) ने मालीवाल से अभद्रता की थी।"
read more at ABP न्यूज़


