Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के सबसे उम्रदराज़ पालतू हाथी बिजुली प्रसाद की 89 वर्ष की उम्र में हुई मौत

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 21 August, 2023
भारत के सबसे उम्रदराज़ पालतू हाथी माने जाने वाले बिजुली प्रसाद की असम में 89 वर्ष की उम्र में मौत हो गई है। बकौल अधिकारी, उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण एशियाई हाथी बिजुली की मौत हुई है। हाथी सर्जन डॉक्टर कुशल कोंवर सरमा ने बताया कि पालतू एशियाई हाथी उचित देखभाल होने पर करीब 80 वर्षों तक जीवित रहते हैं।