हिमाचल में भारी बारिश के बीच सीएम ने लोगों से की 24 घंटों तक घरों में रहने की अपील
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को प्रदेशवासियों से कहा कि अगले 24 घंटों में राज्य में बहुत तेज़ बारिश होने का अनुमान है और इस दौरान लोग घरों में ही रहें। मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन नंबर- 1100, 1070 और 1077 भी जारी किए। सुक्खू ने कहा, "आपदा की इस घड़ी में एकजुट होकर सरकार का सहयोग करें।"
read more at Twitter


