ईडी ने विदेशी लेन-देन से जुड़े मामले में महुआ मोइत्रा को भेजा तीसरा समन
'पीटीआई' ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ईडी ने विदेशी लेन-देन से जुड़े एक मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को फिर समन भेजा है। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) से जुड़े इस मामले में महुआ को 28 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी इससे पहले महुआ को दो बार समन भेज चुकी है।
read more at ABP न्यूज़


