12 साल से फरार बब्बर खालसा का आतंकी पंजाब के मोहाली में गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने रविवार को आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के चरनजीत सिंह उर्फ पटियालवी नामक एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। लुधियाना के शिंगार सिनेमा बम विस्फोट सहित अन्य मामलों में वांछित यह आतंकवादी पिछले 12 साल से गिरफ्तारी से बच रहा था। 2007 में लुधियाना में हुए इस विस्फोट में 6 लोग मारे गए थे जबकि 40 घायल हुए थे।
read more at हिन्दुस्तान


