पंजाब किंग्स ने मुख्य कोच अनिल कुंबले से तोड़ा नाता: रिपोर्ट
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल फ्रैंचाइज़ी पंजाब किंग्स ने अपने मुख्य कोच अनिल कुंबले से नाता तोड़ लिया है। बकौल रिपोर्ट, फ्रैंचाइज़ी ने उनका कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू नहीं करने का फैसला किया है और वह जल्द नए कोच का एलान करेगी। कुंबले 2020 में फ्रैंचाइज़ी से जुड़े थे और उनके कार्यकाल में टीम तीनों सीज़न में छठे स्थान पर रही।
read more at News18 हिंदी


