चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 फरवरी से होगी शुरू: उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी। बकौल अधिकारी, बीते साल रिकॉर्ड 46 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए थे व इस साल यह संख्या बढ़ने का अनुमान है। यात्रा गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होती है।
read more at हिन्दुस्तान


