पंजाब के सीएम ने राष्ट्रीय व एशियाई खेलों के 168 विजेता खिलाड़ियों को बांटे ₹33.83 करोड़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय व एशियाई खेलों के 168 विजेता खिलाड़ियों को ₹33.83 करोड़ की पुरस्कार राशि दी। सीएम ने कहा, "हम खिलाड़ियों को एशियाई खेलों की तैयारी के लिए ₹8 लाख व ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए ₹15 लाख देंगे। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में पंजाब खेलों में अग्रणी होगा।"
read more at ABP न्यूज़


