दिल्ली के 2 अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली में रविवार को बुराड़ी स्थित सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, ईमेल से धमकी मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर के 150+ स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूलों को खाली करवाया गया था।
read more at X


