मणिपुर में सुरक्षाबलों के कैंप में की गई हथियार लूटने की कोशिश, गोलीबारी में 1 उपद्रवी की मौत
थौबल (मणिपुर) में मंगलवार को उपद्रवियों ने इंडिया रिज़र्व बटालियन के कैंप में कथित तौर पर हथियार लूटने की कोशिश की। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद सुरक्षाबलों और उपद्रवियों के बीच झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में एक उपद्रवी की मौत हो गई जबकि असम राइफल्स का एक जवान घायल हो गया। घटना में करीब 10 अन्य लोग घायल हुए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


