Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेकार बात है: यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 20 September 2022
फूलपुर (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों वाले सवाल पर मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा, "ऐसी कोई बात नहीं है...ये सब बेकार की बात है।" बकौल नीतीश, उनकी रुचि सिर्फ ज़्यादा-से-ज़्यादा दलों को एकजुट करना है ताकि 2024 में बहुत अधिक सफलता मिले। उन्होंने कहा, "अपने लिए मेरी कोई इच्छा नहीं है।"