Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीमा विवाद के बीच एमएसआरटीसी ने कर्नाटक के लिए बंद कीं बस सेवाएं

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 6 December 2022
कर्नाटक से जारी सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने गृह विभाग की सलाह पर कर्नाटक के लिए अपनी बस सेवाएं बंद कर दी हैं। दरअसल, मंगलवार को महाराष्ट्र के कई वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आई थी। वहीं, पुणे में उद्धव ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने कर्नाटक की बसों पर 'जय महाराष्ट्र' लिख दिया।