तिलक समारोह में गर्म पूड़ी नहीं देने पर बिहार में शख्स ने हलवाई पर डाला खौलता हुआ तेल
भोजपुर (बिहार) में मंगलवार को तिलक समारोह में गर्म पूड़ी नहीं देने के विवाद में एक शख्स ने हलवाई पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसे हलवाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हलवाई के पिता ने बताया कि आरोपी पूड़ी मांगने के लिए भंडार में चला गया था जहां उसकी पीड़ित से कहासुनी हुई थी।
read more at ABP न्यूज़


