दिल्ली में फॉक्सकॉन के चेयरमैन ने पीएम मोदी से की मुलाकात; तस्वीर आई सामने
होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के चेयरमैन यंग लू ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। कंपनी ने दोनों की मुलाकात के दौरान की तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, "फॉक्सकॉन, भारत में इकोसिस्टम बनाना जारी रखेगी।" प्रधानमंत्री ने लिखा, "भारत के टेक व इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ाने को लेकर हमारी कई विषयों पर चर्चा हुई।"
read more at PIB


