हमेशा आपके साथ हूं: स्मृति ईरानी के अमेठी से चुनाव हारने पर अभिनेत्री मौनी रॉय
अभिनेत्री मौनी रॉय ने बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद उनके समर्थन में लिखा, "हमेशा आपके साथ हूं।" सोनू सूद, नीना गुप्ता व आश्का गोराड़िया समेत अन्य कलाकारों ने भी ईरानी का समर्थन किया है। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था।
read more at ANI


