अपहरण किए गए 10-वर्षीय बच्चे को यूपी पुलिस ने 7-घंटे में बचाया, 5 आरोपी गिरफ्तार
अधिकारियों के अनुसार, शामली (उत्तर प्रदेश) में घर के बाहर से अपहरण किए गए एक 10-वर्षीय बच्चे को पुलिस ने मंगलवार को 7-घंटे में बचाया और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, बच्चे के परिवार ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनसे उसकी रिहाई के लिए फिरौती मांगी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास नशीले टैबलेट मिले हैं।
read more at हिन्दुस्तान


