मेकअप आर्टिस्ट्स के राज़ी होने पर ही ऐक्टर्स फिल्म को 'हां' कहते हैं: कुणाल कोहली
फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने बताया है कि मैनेजर्स, एजेंट्स, हेयर व मेकअप आर्टिस्ट्स के राज़ी होने पर ही ऐक्टर्स फिल्म को 'हां' कहते हैं। उन्होंने कहा, "पहले मज़ाक होता था कि फिल्म के लिए अभिनेत्री की मां को 'हां' कहना होगा...अब ऐक्टर्स के क्रू को 'हां' कहना होता है।" कुणाल ने कहा, "अब फिल्में ऐक्टर्स के हिसाब से बनती हैं।"


