ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ ज़ैम्पा ने बल्लेबाज़ को किया 'मांकड', अंपायर ने नॉट-आउट करार दिया
बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के कप्तान ऐडम ज़ैम्पा ने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 20वें ओवर में नॉन-स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज़ टॉम रॉजर्स को 'मांकड' किया। रीप्ले में दिखा कि ज़ैम्पा का बॉलिंग आर्म वर्टिकल को पार कर गया था जिसके बाद अंपायर व थर्ड अंपायर ने मशवरा कर इसे नॉट-आउट करार दिया। रॉजर्स ने खुद को आउट मान लिया था।
read more at इंडिया टीवी


