यूपी में वैवाहिक कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष के भाई ने उनके साले की गोली मारकर की हत्या
पुलिस ने बताया है कि शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में जलालाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष शकील अहमद के भाई कामिल ने बुधवार को परिवार के एक वैवाहिक कार्यक्रम में शकील के साले निहाल अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मौके से फरार हुए कामिल को ढूंढ रही है।
read more at हिन्दुस्तान


