न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों के लिए पेपर से प्लान्स पढ़ते नीदरलैंड्स के क्रिकेटरों की तस्वीर हुई वायरल
वनडे विश्व कप 2023 में सोमवार को न्यूज़ीलैंड की पारी के दौरान मैदान में पेपर से प्लान्स पढ़ते नीदरलैंड्स के क्रिकेटरों की तस्वीर वायरल हो गई। तस्वीर पर एक फैन ने लिखा, "डेटा एनालिटिक्स का महत्व...ऐसी टीमों के लिए यह कारगर हो सकता है।" एक अन्य ने मज़ाक में लिखा, "जब परीक्षा के बीच में आप उत्तर भूल जाते हैं।"
read more at CricTracker


