बेगुनाहों को छेड़ना मत और गुनहगार को छोड़ना नहीं: जम्मू-कश्मीर में एजेंसियों से अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के दौरान कहा, "बेगुनाहों को छेड़ना मत और गुनहगार को छोड़ना नहीं।" इस बैठक में जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। गृह मंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के भी निर्देश दिए।
read more at लेटेस्टली


