फायरिंग करने से मना करने पर शख्स ने अमेरिका में की 8 वर्षीय बच्चे समेत 5 लोगों की हत्या
टेक्सस (अमेरिका) के क्लीवलैंड में एक बंदूकधारी ने पड़ोसियों द्वारा अपने घर के सामने फायरिंग करने से मना करने पर 8-वर्षीय बच्चे समेत 5 पड़ोसियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पांचों पड़ोसियों के सिर में नज़दीक से गोली मारी। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
read more at Times Now नवभारत


