Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तापमान 45°C से ऊपर पहुंचने के बाद 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑरेंज अलर्ट जारी

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 28 April, 2022
आईएमडी के वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने गुरुवार को बताया, "देश के कुछ हिस्सों में कल तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया जिसे देखते हुए हमने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।" बकौल आईएमडी, "उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 5-दिनों और पूर्व भारत में 3-दिनों तक हीटवेव की परिस्थितियां बनी रहेंगी।"
read more at Twitter